फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक बनने को झोंकी ताकत

Thu, 19 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में चल रही रिलेशनशिप भर्ती के दूसरे दिन सैनिक ट्रेडसमैन के पदों के लिए युवकों ने ताकत झोंकी। शारीरिक परीक्षण के बाद इन्हें अगले दौर के लिए पास घोषित किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के बैरियर पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। शैक्षिक और रिलेशनशिप प्रमाण पत्रों के जांच में बड़ी संख्या में युवक फेल हो गए। यहां से पास हुए युवकों को रमन स्टेडियम में होने वाले शारीरिक परीक्षा के लिए भेजा गया। युवकों को 50-50 के ग्रुप में 1600 मीटर दौड़ाया गया। दौड़ प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थियों को दो ग्रुपों में बांटा गया।

युवकों को आगे के प्रशिक्षण के लिए दूसरे मैदान पर ले जाया गया। यहां लंबी कूद, बैलेंसिंग, बीम, गड्ढा कूदना आदि परीक्षण किए गए। सफल अभ्यर्थियों को अगले दौर के परीक्षणों के लिए पास घोषित किया गया। एडज्युटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोत्रा ने बताया कि गुरुवार को हुई भर्ती में शारीरिक परीक्षण के लिए 236 युवकों को पास घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्पोर्ट्स मैन के लिए भर्ती होगी। स्पोर्टसमैन भर्ती केे लिए राष्ट्रीय/ राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को वरीयता दी जाएगी। स्कूल, कालेज की ओर से होने वाली बोर्ड, यूनीवर्सिटी अथवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम अथवा द्वितीय स्थान पाने वाले उम्मीदवार को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। इन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र की वैद्यता खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन तिथि से  2 वर्ष के अंदर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें