फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। गोला व चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दम लगाया।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गोला फेंक में मिथुन और चक्का में पारस ने बाजी मारी। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
लंबी कूद में दस से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। लंबी कूद सीनियर वर्ग में अभय कुमार मिश्र, अनिरुद्ध कुमार, अनिकेश कुमार, गोला फेंक में मिथुन कुमार, प्रांशु, पारस व चक्का फेंक सीनियर वर्ग मे पारस, प्रांशु, अर्पित कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रिपल जंप सीनियर बालक वर्ग में आशू विजेता रहे। हैमर थ्रो में पारस, प्रांशु, उज्ज्वल कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। निर्णायक जिला क्रीड़ा प्रभारी अतुल दास, देवेंद्र कुमार, प्रवेश शाक्य, सत्येंद्र सिंह, रजनीश शिवा, सुनील पाल, सुब्रत शाक्य, आरती यादव, अनुराग पटेल, केशव गंगवार, राहुल यादव व अभिषेक कुमार रहे।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत, सत्य प्रकाश वर्मा, बलविंदर सिंह, गिरिजाशंकर, राकेश राजपूत, दिनेश वर्मा, प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।
इनके अलावा प्रफुल्ल कुमार, सुनील कुमार, अनिल गुप्ता, मंजर हुसैन, रोहित सरोज, जितेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, नीलम, अवधेश यादव व मनीष अग्निहोत्री आदि भी मौजूद रहे।