फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को गायब युवती का सुबह विगो लगा शव मिला

Thu, 01 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौके पर निरीक्षण कर रहे पुलिस कप्तान सुभाष सिंह बघेल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला के सामने मोहम्मदाबाद-फतेहगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह युवती का शव मिला। युवती की नाक में लगी व हाथ में विगो लगा था और वह बुधवार शाम से घर से गायब थी। युवती की नौ दिसंबर को शादी भी होनी थी। युवती के पिता ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ अपहरण एवं हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आनर किलिंग से भी इनकार नहीं किया है। इस एंगल पर भी जांच चल रही है। मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।



कंपिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर खास गांव निवासी दिलीप परिवार सहित किराये के मकान में कायमगंज कस्बे के गंगा दरवाजा कूंचा मोहल्ला में रहते हैं। पहले वह एक व्यापारी के यहां मुनीम का काम करते थे, लेकिन इन दिनों वह काम भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन


इनकी बेटी पूजा सिवारा के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी। उसकी नौ दिसंबर को शादी होने वाली थी। शादी का सामान खरीदने की बात कह कर पूजा बुधवार को फर्रुखाबाद के लिए निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी।

गुरुवार दोपहर उसका पिता कोतवाली में तहरीर देने गया, तभी वायरलेस पर मोहम्मदाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर रोहिला गांव के सामने युवती का शव पड़े होने की सूचना आई। इस पर पुलिस उसे लेकर मौके पर गई तो दिलीप ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी पूजा के रूप में की।

उनकी नाक में नली लगी हुई थी और हाथ में विगो। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिलीप ने अपने गांव के ही रवेद्र एवं राजू व एक अन्य युवक के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या की तहरीर दी। कायमगंज पुलिस ने रवेंद्र और राजू को गिरफ्तार कर लिया।

लेकिन पुलिस की जांच आनर किलिंग के एंगल पर भी चल रही है। मौके पर पहुंचे एसपी सुभाष सिंह ने कहा कि युवती के पिता ने शव मिलने के ठीक घंटेभर पहले तहरीर दी है। दूसरी तरफ पूछताछ में यह बात साफ हो गई है कि युवकों से युवती का प्रेम संबंध था। इस वजह से युवती के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।  


पूजा को रवेंद्र पुत्र महिपाल सिंह, राजू पुत्र लालाराम ने अपहरण कर लिया है। वह जिस समय तहरीर दे रहा था। उसी समय वायरलेस से लावारिश युवती का शव पड़े होने की सूचना प्रसारित की गई, जिस पर पुलिस दिलीप कुमार को लेकर मोहम्मदाबाद पहुंची।

दिलीप ने इस शव की शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। कायमगंज पुलिस ने छापा मारकर रवेंद्र और राजू को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। ुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है।

लड़की के परिजनों और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों घटनाओं की विवेचना कायमगंज से ही करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें