फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर का शव बाग में मिला

Wed, 03 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटिया रेलवे स्टेशन पर समोसा लेने के दौरान गायब हुए किशोर का शव दूसरे दिन अमरूद के बाग में पड़ा मिला। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी हसरुल (11) पुत्र बजरुल मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव के ही इरफान के खेत में मजदूरी पर धान बुवाई के लिए घर से निकला था। उसके साथ साबेज पुत्र शौकत निवासी कटिया भी था। इरफान के बटाईदार आवेज ने हसरुल को 100 रुपये दिए और कहा कि रेलवे स्टेशन कटिया से समोसे ले आए। हसरुल समोसा लेने गया लेकिन वापस नहीं लौटा।

आवेज ने शाम को बजरुल के घर जाकर जानकारी की तो पता चला कि हसरुल घर ही नहीं पहुंचा था। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार सुबह गांव के ही वाजिद खलीफा के खेत में खून व बाल पड़े देख बजरुल ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने बजरुल को टरका दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1:30 बजे इरशाद उर्फ झब्बू के अमरूद के बाग से बच्चे गुजर रहे थे तो उन्होंने उल्टे मुंह एक शव पड़ा देखा। बच्चों ने इसकी जानकारी बजरुल के घर जाकर दी। सूचना पर बजरुल, उसकी पत्नी फरमीदा बेगम व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव सीधा किया तो वह हसरुल का निकला। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार, एसओ सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। हसरुल के सिर पर घाव का निशान और पैर में खून जमा था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बजरुल ने आजम खां, मोअज्जम खां पुत्रगण बहाब खां निवासी कटिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि एक दिन पहले पुत्र हसरुल का खेत में पानी लगाने को लेकर आजम खां और मोअज्जम खां से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते हमलावरों ने हसरुल की हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि आजम खां और मोअज्जम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें