फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता डिश संचालक का शव आरोपी के घर मिला

Thu, 16 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आरोपी के मकान के बाहर मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लापता डिश संचालक का शव नामजद आरोपी के घर मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों को इसका पता तब चला जब घर से दुर्गंध उठने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर का ताला तुड़वा शव कमरे से बरामद किया। इस मामले में आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्कापुल निवासी मुकेश शर्मा (43) पुत्र ओमप्रकाश डिश संचालक था। 27 फरवरी की शाम घर से बाहर गया था। तभी से लापता था। इस मामले की परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

मुकेश की मां रामजानकी ने 4 मार्च को शहर के मोहल्ला कटरा नुनहाई निवासी दूसरे डिश संचालक दुर्गेश मिश्र, आवास विकास निवासी डिश कंपनी के प्रबंधक सतीश दुबे, कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया निवासी बाबू चौहान, मोहल्ला जोगराज निवासी बीके के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिवार के लोग डिश की रंजिश बता रहे थे। गुरुवार की शाम दुर्गेश मिश्र के मकान से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

प्रभारी कोतवाल नरेंद्र गौतम, तिकोना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान में लगे ताले को तुड़वाया और खोजबीन की। इस दौरान मकान की कोठरी के अंदर पड़े बेड पर मुकेश का शव पड़ा था। मृतक के भाई राकेश और राजेश ने शव की शिनाख्त की। सीओ आलोक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। राकेश ने बताया कि आरोपी आए दिन उसे जानमाल की धमकी दे रहे थे। भाई के गायब होने से दो दिन पहले सतीश दुबे ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें