फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम धड़ाम, तीन केंद्रों से 26 मोबाइल बरामद

Thu, 16 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
आर्मी स्कूल में गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसडीएम सदर ने कमालगंज के दो और मोहम्मदाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों के पास से 26 मोबाइल बरामद किए।

एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल रखने वाले 24 कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिया। दो मोबाइल बंद होने के कारण उन्हें कक्ष निरीक्षक से लेकर केंद्र व्यवस्थापक को सौंपा गया और टीचर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने पहली पाली में कमालगंज के अतिसंवेदनशील केंद्र पंडित जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज से 11, एसएसएसबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरिकपुर से दो और दूसरी पाली में मोहम्मदाबाद के अतिसंवेदनशील केंद्र मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज से 13 मोबाइल कक्ष निरीक्षकों के पास से बरामद किए।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक को मोबाइल ले जाने पर रोक है। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार शर्मा ने विभाग से आदेश मिलने के बाद एफआईआर कार्रवाई की जाएगी।

इस केंद्र पर दूसरी पाली में डीआईओएस कमलेश बाबू पहुंचे और तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
वही मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक लाखन सिंह ने बताया कि अभी एफआईआर नहंी कराई गई है। इस पर विचार किया जाएगा इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि कक्ष निरीक्षक अनुज यादव, मनीषा, रामनिवास, रामवीर, यशवीर, जोगराज, निरोधनी, रामलड़ैते,राम आसरे, रावेंद्र समेत 24 कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें