फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की गुमशुदगी पर कोतवाल को घेरा

Tue, 01 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से 28 नवंबर को केरोसिन लेने निकला कक्षा छह का छात्र लापता हो गया। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को गांव के बाहर कब्रिस्तान में केरोसिन की दो कट्टियां मिलने कोतवाल मौके पर पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज करने और बालक के अपहरण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कोतवाल को घेर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के गांव कठेरियन नगला निवासी सुभाष (14) पुत्र अजीत सिंह सुभाष एसडी बालिका विद्यालय विजाधरपुर में कक्षा 6 में पढ़ता है। 28 नवंबर की सुबह घर से केरोसिन लेने के लिए गांव बुढ़नामऊ गया था, फिर नहीं लौटा। पिता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। सोमवार को गांव के बाहर कब्रिस्तान की तरफ बकरियां चरा रहे बच्चों को खाली कट्टियां दिखाई दी तो गांव में सूचना दी। सुभाष के पिता अजीत सिंह ने कट्टियाें को देख पहचान लिया। इन्होंने सुभाष के अपहरण की आशंका जताई।

सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने परिजनों से कट्टियां ले जाने के लिए कहा, तो वे भड़क गए। इन्होंने कोतवाल को घेर लिया। आक्रोशित गांव वाले मामला दर्ज कर किशोर को मुक्त कराने की मांग करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर कोतवाल ने मामले को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें