फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूपी प्रतियोगिता के ऑडिशन शुरू

Tue, 12 Jul 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रितु शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनवरी में होने वाले मिस यूपी प्रतियोगिता के लिए ऑडीशन शुरू हो गए हैं। खास बात है कि प्रतियोगिता में डॉक्टर, इंजीनियर व अधिकारी के पद पर नौकरी कर रहीं युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन



युवा महोत्सव समिति की ओर से जनवरी में करवाई जाने वाली मिस उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता-2017 के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। समिति के अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन व वेन्यू ऑडिशन का विकल्प रखा गया है। दूर दराज से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आनलाइन तथा आसपास के जनपदों में रहने वाले प्रतिभागी समिति के कार्यालय में आकर ऑडिशन दे रहे हैं।

इन्होंने बताया कि अभी तक 37 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता के लिए आवेदन किए हैं। इन्होंने बताया कि कानपुर, लखनऊ, मऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, मुरादाबाद, नोएडा, आगरा, कन्नौज, मथुरा, अलीगढ़, पटना, भुवनेश्वर, भोपाल और मुंबई से प्रतियोगियों ने आवेदन किए हैं। संदीप शर्मा ने बताया कि दोनों ही तरह के आवेदनों को देखने के बाद अभी तक दस प्रतियोगियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


बताया कि माडलिंग के क्षेत्र में भविष्य तलाश रहीं युवतियां पेशे से डाक्टर, इन्जीनियर, अधिवक्ता, एम.बी.ए, स्नातक, तथा स्नातकोत्तर हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर की मिस आशी बग्गा फैशन डिजायनर का कोर्स कर रहीं हैं। वहीं आयुशी पांडेय लखनऊ विश्वविद्यालय से वकालत पढ़ रहीं हैं।

कन्नौज की मिस मोनिका कटियार टेक्सटाइल डिजायनर का कोर्स कर रहीं हैं। पटना की रहने वाली इकरा अली एमबीबीएस, आगरा की हिना सिंह कोल इंडिया में इंजीनियर हैं। मुरादाबाद की ऋचा यादव भी कंपनी में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यह सभी चुने गए प्रतिभागी जनवरी में होने वाली प्रतियोगिता में रैंप पर अपना जलवा बिखेरेंगे। संदीप शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 5 जनवरी तक चलते रहेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें