फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 15 दिन में दो बार किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। घर से स्कूल जाने के दौरान नाबालिग छात्रा को बहलाफुसला कर पतेल के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने छात्रा के साथ खींची गई तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की तो मामले ने तूल पकड़ा। छात्रा के मुताबिक उसके साथ 15 दिन में दो बार दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय साली बचपन से ही उसके घर रह रही है। वह पड़ोस के गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ने जाती है। करीब 15 दिन पूर्व छात्रा स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव बहबलापुर निवासी राजाबाबू उसे बहला-फुसला कर गांव के बाहर पतेल के जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा के साथ फोटो भी खींचे। हाल ही में आरोपी द्वारा खींचे गए फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिए गए।

रविवार को परिजनों तक वह फोटो पहुंची। परिजनों के छात्रा से पूछताछ करने पर घटना के संबंध में जानकारी हुई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजाबाबू के खिलाफ पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने सात सितंबर व मंगलवार को छात्रा से दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह पुलिस बल के साथ आरोपी युवक की तलाश में गांव पहुंचे। लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें