फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने कांग्रेस व सपा पर किए प्रहार

Mon, 12 Mar 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
minister - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की खनन व आबकारी मंत्री अर्चना पांडेय ने रविवार को ब्राहिमपुर जागीर के मजरा बलीपुर पटटी में ग्राम प्रधान अमरदीप दीक्षित की ओर से आयोजित आयोजित कल्याणम करोति संस्था के निशुल्क नेत्र शिविर का उद्घाटन किया। इसमें मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि उन्होंने सपा के गढ़ में चुनाव जीता है। जिस विश्वास पर उनका लोगों ने चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रही हूं।
विज्ञापन

मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने का काम कर रही है। भाजपा में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग ढोंग व पाखंड की राजनीति करते हैं, इस कारण राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का डंका विदेशों में बजा रखा है। मंत्री ने शिविर की सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान अमरदीप के परिजनों ने मंत्री को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पहले शिविर में पहुंच कर मंत्री ने मरीजों के हाल लिए। इस अवसर पर 370 मरीजों का परीक्षण हुआ और 125 मरीज आपरेशन के लिए चिन्ह्रित किए गए। इस मौके पर अध्यक्षता रिटायर्ड रेलवे अधिकारी मुकेश दीक्षित ने की। कार्यक्रम में डा. विकास शर्मा, राजमंगल दीक्षित, आदेश अग्निहोत्री मुकेश, सरोज, राकेश, विनोद, राजीव, रवि सुनील, मनोज गंगवार आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें