फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दूधिया की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूध लेने जाते समय टेड़ी कोन के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। नगर के टेड़ीकोन के पास बुधवार रात को ई-रिक्शा से दूध लेने जा रहे दूधिया को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दूधिया की मौत हो गई और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव अल्लापुर के मजरा मदारपुर निवासी सोवरन(50) दूध खरीद कर बेचने का काम करते थे। बुधवार रात करीब 9 बजे वह अपने ई-रिक्शा से दूध लेने शमसाबाद के गांव फरीदपुर सैदवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान टेड़ीकोन के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सोवरन व उनके पास ई-रिक्शा पर बैठा उनका भतीजा घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने सोवरन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सोवरन के परिजन सीएचसी पहुंच गए। पत्नी पिंकी, बेटी आशिकी, वर्षा व बेटा हर्षित रो-रोकर बेहल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक से गिकर महिला की मौत
फर्रुखाबाद। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी प्रीती(30) अपने पति विवेक के साथ बाइक पर बैठ कर कहीं जा रही थीं। तभी रास्ते में किसी तरह वह बाइक से गिर पड़ी। इससे वह घायल हो गई। विवेक उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने की बात लिखकर परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें