फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में जांच को प्रवासियों की उमड़ी भीड़, किया हंगामा

विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज में जांच कराने को लगी प्रवासियों की भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
जांच को प्रवासियों की उमड़ी भीड़, हंगामा
विज्ञापन

कमालगंज। दिल्ली, मुंबई में कोरोना के उग्र रूप से प्रवासियों का पलायन तेज हो गया है। रविवार व सोमवार को भी काफी संख्या में लोग गांव आए। सोमवार को सीएचसी पर जांच कराने के लिए प्रवासियों की सुबह से ही भीड़ उमड़ी। पहले जांच के लिए धक्कामुक्की के साथ हंगामा हुआ। अधिकांश लोग मास्क नहीं पहने थे। सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं दिखाई दी।
दिल्ली, मुंबई सहित गुजरात व अन्य प्रदेशों से लौटे प्रवासी सोमवार को जांच कराने के लिए सुबह सात बजे से ही सीएचसी कमालगंज पहुंचने लगे। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कर्मचारियों को आते देख गेट पर 50 लोगों ने मेला लगा लिया।
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग शुरू होते ही धक्कामुक्की होने लगी। नई बस्ती की प्रवासी महिला ने इस बात को लेकर हंगामा किया कि उसके आगे खड़े होने के बावजूद पीछे वाली महिला ने थर्मल स्क्रीनिंग करा ली।
विज्ञापन

प्रवासियों ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाईं। कई लोग तो मास्क भी नहीं पहने थे। चिकित्सक डॉ. मान सिंह वर्मा प्रवासियों को समझाने की कोशिश करते रहे। करीब एक घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण किया गया। कई प्रवासी तो बिना स्क्रीनिंग कराए ही चले गए। फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र ने बताया कि करीब 150 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। इसमें अधिकतर लोग दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें