फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में अधेड़ की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन

कायमगंज। अचरा रोड पर बघार पुल के पास बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस लोडर से घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। वहां से सभी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात अधेड़ की मौत हो गई।
कस्बा शमसाबाद के 50 वर्षीय मुख्तयार अपनी पत्नी मुनारा बेगम(45), पुत्री नाजरा (7) व साले बबलू (25) के साथ बाइक से गांव बसई खेड़ा ससुराल जा रहे थे। उधर से गांव इजहौर निवासी अनुरुद्ध (23) पुत्र राजेंद्र सिंह व उनके छोटे भाई अभिकर्ष बाइक से घर आ रहे थे। अचरा रोड पर बघार पुल के पास तरबूज से लदी बैलगाड़ी को क्रास करते समय दोनों बाइकें भिड़ गईं।
विज्ञापन

दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक घायल वहां पड़े तड़पते रहे, बाद में अचरा चौकी पुलिस उन्हें लोडर से सीएचसी लेकर पहुंची। यहां भी घायल महिला काफी देर तक लोडर में ही तड़पती रही। बाद में उसे उतारकर उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन

घायल बबलू को बेड भी नहीं मिल सका और स्ट्रेचर पर ही इलाज शुरू कर दिया गया। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। सभी घायलों को डॉ. अमरेश कुमार ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर रात इमरजेंसी के डॉक्टर राजकिशोर ने जानकारी दी कि इलाज के दौरान मुख्तयार की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें