फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरों की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोती बिलखती मीना की बहन सीमा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बहनोई के साथ दवा लेकर लौटते वक्त बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव बनई चकरखा निवासी मीना देवी(45) पत्नी सार्जन सिंह के कोई संतान नहीं थी। वह अपनी छोटी बहन के पति सेना में पैरा कमांडो अजयवीर सिंह निवासी महमदपुर थाना राजेपुर और अजयवीर के तहेरे भाई विजय कुमार(50) पुत्र बाबू सिंह के साथ रविवार को हरदोई के पाली में दवा लेने बाइक से गईं थीं।
विज्ञापन

अजयवीर ने बताया कि जब वह शाम छह बजे वापस आ रहे थे, तभी पाली के पास ही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे मीना देवी और विजय कुमार के गंभीर चोटें आईं। दोनों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

दोनों की हालत गंभीर थी। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे मीना देवी ने दम तोड़ दिया। विजय कुमार को रेफर कर दिया गया है। अजयवीर सिंह ने बताया कि वह भाभी की दवा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें