फर्रुखाबाद। अधेड़ की याकूतगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटने से मौत हो गई। शव के कई टुकड़े हो गए। आस पास गांव के लोगों को बुलाकर पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात को एक अधेड़ की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। शव के कई टुकड़े हो गए। देर रात को जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर आस पास गांव के लोगों को बुलाया। काफी देर तक पुलिस प्रयास करती रही। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस के फ्रीजर में रखवा दिया। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि रविवार रात याकूतगंज रेलवे स्टेशन के पास 50 से 55 वर्ष उम्र के अधेड़ की ट्रेन से कटने से मौत हो गई थी। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। शिनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे के लिए शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। (संवाद)