फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम में नौनिहालों को अधपकी रोटी खिलाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य परियोजना निदेशक ने एमडीएम के तहत विद्यालयों में नौनिहालों को दिए जाने वाले भोजन में अध पकी रोटी दी गई तो कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। भोजन में किस प्रकार की रोटी बच्चों को बनाकर दी जा रही है। इसकी निगरानी कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की बैठक में कई जिलों में विद्यालयों की दीवारों पर एमडीएम के तहत प्रतिदिन दिए जाने वाले भोजन के मेन्यू में रोटी का जिक्र न किए जाने का मामला उठा। जिन स्कूलों में एमडीएम के तहत बच्चों को खाने के लिए रोटी दी जा रही है, वह रोटी अधपकी और जली दी जा रही है। इसको गंभीरता से लेकर राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को दिए आदेश में कहा कि विद्यालय की दीवार पर लिखे मेन्यू में निर्धारित दिवसों में रोटी दिए जाने का विवरण अवश्य शामिल किया जाए।
रोटियां कच्ची अथवा जली हुई न दी जाएं। गर्म पका-पकाया भोजन बच्चों को बांटने से पूर्व विद्यालय के शिक्षक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, किसी छात्र के अभिभावक व मां समूह के सदस्य द्वारा उसको चखा जरूर जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें