फर्रुखाबाद। भालेपुर बिजली उपकेेंद्र के ढिलावल फीडर की बीसीवी में चूहा घुसने से इसका वैक्यूम खराब हो गया। इस कारण एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे फीडर की ट्राली से जोड़कर ढिलावल फीडर के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई शिफ्टों में दी जा रही है। इस स्थिति को करीब चार दिन हो चुके हैं।
भोलेपुर विद्युत उपकेंद्र के ढिलावल फीडर से करीब एक दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई होती है। इस फीडर की बीसीवी में करीब चार दिन पूर्व चूहा घुस गया था। चूहा के घुसते ही बीसीवी की ट्राली से जोरदार धमाका हुआ और बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसकी मरम्मत को कर्मचारी लगाए गए। इसके ठीक न होने के कारण अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार ने मंडल फीडर से ढिलावल फीडर के उपभोक्ताओं की लाइन को जोड़ दिया।
मंडल फीडर से शिफ्टों में ढिलावल फीडर के उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जा रही है। वहीं कीरतपुर फीडर की ट्रिपिंग खराब होने से बिजली आपूर्ति करने में दिक्कत हो रही है। अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि ढिलावल फीडर की बीसीवी का वैक्यूम खराब हो गया है। वैक्यूम न मिलने के कारण दिक्कत हो रही है। मंडल फीडर से जोड़कर बिजली सप्लाई दी जा रही है।