फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बकरीद की नमाज अदा कर एकता और भाईचारे का संदेश

Sat, 07 Jun 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
करीमनगर स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : करीमनगर स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते लोग।
विज्ञापन
कायमगंज। शनिवार को ईदुल-अजहा (बकरीद) का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। करीमनगर स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद और विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन व तरक्की की दुआ की गई।
विज्ञापन


करीमनगर ईदगाह में सुबह आठ बजे मुफ्ती मुंतजिर ने नमाज अदा कराई। खुतबा पढ़ते हुए हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की मिसाल को याद दिलाया। वहीं जामा मस्जिद में हाफिज शाहनूर और मोहल्ला गढ़ी नूर खां की मस्जिद में मौलाना जाकिर अली ने नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले उलेमाओं ने तकरीर में रसूल-ए-पाक की सुन्नतों पर अमल करने और कुर्बानी की हिकमत समझने की बात कही।
नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। अपने-अपने घरों में शरई तरीके से कुर्बानी अदा की। बकरों व दूसरे जानवरों की कुर्बानी करते वक्त साफ-सफाई व हाइजीन का भी ध्यान रखा गया। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था चुस्त रही। इस दौरान ईदगाह के बाहर एसडीएम रवींद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा फोर्स के साथ रहे और नमाज के शांतिपूर्वक आयोजन की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें