फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशायरे में दिया कौमी एकता का संदेश

विज्ञापन
उर्स ए मखदूमियां में कलाम प्रस्तुत करते शायर। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के कमालगंज में हजरत शेख मखदूम के 696वें उर्स-ए- मख़दूमियां में शुक्रवार रात आल इंडिया नातिया मुशायरा में शायरों ने अपने-अपने कलाम से कौमी एकता व सौहार्र्द की खुशबू बिखेरी। सलामते सलाम के बाद सज्जादानशीन ने मखदूम पाक की मजार पर फातिहा ख्वानी की।
विज्ञापन

दुआएं खैर के बाद सज्जादानशीन का काफिला करीब 3 किलोमीटर दूर भोजपुर स्थित चिल्लाहगाह पहुंचा। यहां नमाजे फजिर अदा की गई और मुल्क में अमन के लिए दुआएं की गईं।
शेखपुर शरीफ में हजरत शेख मखदूम बुर्राकशाह लंगरजहां के 696वें उर्स-ए-मख़दूमियां व मेले में शुक्रवार रात आल इंडिया मुशायरे की सदारत मौलाना अब्दुल कलाम बनारसी ने की।
विज्ञापन

सज्जादानशीन हजरत मौलाना अजीजुल हक गालिब मियां की सदारत में हुए मुशायरे में डॉ. अजीज अहमद, मौलाना फरियाद, हाजी लतीफ, फहमीद, विस्मिल, रिहान कादरी, अशरफ रजा, रागिब आदि ने अपने-अपने कलाम से शेख मख़दूमियां के कौमी एकता व दीन की बंदगी की मिसालों को याद कराया।
मौलाना शाहनवाज रजा कादरी ने शेख मख़दूमियां के इंसानियत व आपसी मोहब्बत के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। सलामते सलाम के बाद सज्जाद नशीन हजरत गालिब मियां ने मखदूम पाक की मजार पर फातिहा ख्वानी की।
दुआएं खैर के बाद घोड़े पर सवार होकर सज्जादा नशीनभोजपुर के लिए रवायती अंदाज में चले तो काफिले में शामिल अकीदतमंदों ने मखदूम की शान में नारे लगाए।मौलाना अब्दुल मुवीन नूरी, मौलाना एहसानुल हक, हस्सान आसमी, डॉ. इंतजार, मो. कामरान हाशमी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष रवि दुबे, दिलीप गुप्ता, रामऔतार मुनीम, गोपाल वर्मा, मीडिया प्रभारी मोहिसिन शमसी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें