फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होली मिलन में भाईचारे का संदेश, बड़ों का करें सम्मान

Wed, 26 Mar 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
हिंदू सेना के होली मिलन में मौजूद लोग। - फोटो : हिंदू सेना के होली मिलन में मौजूद लोग।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के होली मिलन समारोह में भाईचारे का संदेश दिया गया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में अपने बच्चों को लाने की जरूरत है। ऐसे स्थानों पर एक दूसरे का सम्मान करने की सीख मिलती है।
विज्ञापन

शहर के स्टेट बैंक गली स्थित अग्रवाल सभा भवन में मुख्य अतिथि महंत ब्रह्मचारी ईश्वर दास महाराज, सेना के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र द्विवेदी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, प्रदेश महामंत्री शिवम त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। ईश्वर दास महाराज ने कहा कि होली मिलन भाईचारे का संदेश देते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को अवश्य लाना चाहिए।
होली मिलन कार्यक्रम संस्कार सिखाने की पाठशाला भी है। बच्चे अभी से संस्कारित होंगे, तो आने वाली पीढ़ी में बड़ा बदलाव आ जाएगा। सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य कृष्ण गिरी, संगठन मंत्री जयकांत ने संगठन के कार्यों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सपा सांसद ने वीर शिरोमणि राणा सांगा का अपमान किया है। इसे कोई भी हिंदुस्तानी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विपिन अवस्थी, दिवाकर द्विवेदी, सर्वेश अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, अनमोल पांडेय, अंकुर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राजेश, उपासना, अखिल वर्मा, राजीव कुमार पुरवार आदि रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें