फोटो-12, कठेरिया समाज कल्याण समिति के कार्यक्रम में सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं। संवादफोटो-
फर्रुखाबाद। कठेरिया समाज कल्याण समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इसमें जिले भर से आए हाईस्कूल, इंटर और उच्च शिक्षा के 138 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में हुआ। इसका शुभारंभ बौद्ध भिक्षुओं ने बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कर किया। इसमें मुख्य अतिथि किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा कि मेधावी बच्चे समाज की शान हैं। हर माता-पिता को अपने बच्चे को उच्च शिक्षित करना चाहिए।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कठेरिया ने युवाओं को बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठेरिया ने की। इसमें केआर वर्मा, जसकरन कठेरिया, पंकज कठेरिया, एचडी कठेरिया, विजय गांधी, राजेश कठेरिया, नीलम कठेरिया, सुषमा कठेरिया, प्रशांत कठेरिया, अवधेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।