फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला पुलिस ने स्कूटी रैली निकाली

Mon, 22 Sep 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ से स्कूटी रैली निकाली गई। रैली के दौरान महिला पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। महिला पुलिस की स्कूटी गुब्बारों से सजी थी। कई हाथों में वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 व बाल सहायता सेवा नंबर 1098 लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। इस दौरान राहगीरों को महिला शिकायत निवारण प्रणाली की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन

मुख्यमार्गों से होती हुई रैली वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। एसपी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता फैलाना था। रैली में महिला पुलिस, महिला पीआरवी स्टाफ, एंटी रोमियो टीम व महिला बीट अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें