फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को देख भागे प्रेमी जोड़े

Sun, 14 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वैलेंटाइन डे पर रविवार को शहर के रेस्टोरेंट, होटलों, सिनेमाघर में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों को देख प्रेमी युगलों में भगदड़ मच गई। कई प्रेमी अपनी प्रेमिकाओं को छोड़कर खिसक गए। इस दौरान प्रेमी और प्रेमिकाओं की संगठन के पदाधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। पदाधिकारियों ने प्रेमी जोड़ों को पकड़कर चेतावनी देकर छोड़ दिया। रामनगरिया में भी पदाधिकारियों ने सर्कस क्षेत्र में कुछ जोड़ों को पकड़ा।
विज्ञापन


रविवार को वैलेंटाइन डे को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारी शहर के गुरुगांव देवी मंदिर स्थित अमर रेस्टोरेंट, रेलवे रोड स्थित ताज होटल और सिल्वर साइन सिनेमाघर आदि जगह पहुंचे। पदाधिकारियों को रेस्टोरेंट और होटलों में प्रेमी युगल नहीं मिले। सिल्वर साइन में अंधेरा होने पर पदाधिकारी हंगामा करने लगे और उन्होंने लाइट जलाने को कहा।

कर्मचारियों ने लाइट जलाई। बालकनी में में फिल्म देख रहे कई प्रेमी, प्रेमिकाओं को छोड़कर खिसक गए। प्रेमिकाओं ने अपना चेहरा मोबाइल और रुमाल से छिपाया। कई प्रेमी युगल की संगठन के पदाधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। एक प्रेमी युगल के पकड़े जाने पर उसने संगठन के पदाधिकारियों को बताया कि वह लोग घर से पूछकर फिल्म देखने आए हैं। इस दौरान दो किशोरियों की प्रदेश उपाध्यक्ष से नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन


किशोरियों का कहना था कि वैलेंटाइन डे पर अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखना कोई गलत बात नहीं है। इस पर संगठन के पदाधिकारी भड़क गए। मामला बढ़ने पर किशोरियां चली गईं। इस अवसर पर अंकित तिवारी, अंकित गुप्ता, संजू शुक्ल, अग्नि प्रताप सिंह, अभय मिश्र, अर्पित प्रताप सिंह और राघव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें