फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र नगर महोत्सव में देखे गए 520 मरीज

Wed, 23 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजेंद्र नगर महोत्सव के दूसरे दिन महिला सम्मेलन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट से आईं मुख्य अतिथि और बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष मधुलिका ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन



बुधवार को स्वास्थ्य शिविर में 520 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सर्वाधिक मरीज खांसी व बुखार के देखे गए। यहां नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी सीएमओ एसके वर्मा मौजूद रहे। डाक्टर बीके दुबे, लोहिया अस्पताल ने दंत रोग विभाग संभाला।

मोहम्मदाबाद के एमओआईसी ने जुकाम, बुखार के मरीज देखे। नेत्र सर्जन डा. नीलेश ने नेत्र से संबंधित रोगियों का परीक्षण किया। आशा अरोरा स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं की बीमारी से संबंधित जांच की। उद्घाटन के समय विधायक नरेंद्र सिंह यादव, सचिन यादव, मोनिका यादव और समीर यादव ने यहां अलग-अलग विभागों की ओर से लगाए गए 16 स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला सम्मेलन में मधुलिका यादव ने महिलाओं से कहा कि शिक्षा जरूरी है। बिना शिक्षा के महिलाओं का कल्याण नहीं है। बहू और बेटी को समान शिक्षा की जरूरत है। विधायक नरेंद्र सिंह ने महिलाओं से आह्वान किया कि वह घर की दहलीज लांघकर बाहर भी निकलें और अपने प्रतिनिधि का चयन स्वेच्छा से करें।

सम्मेलन में आई महिलाओं को मोनिका यादव ने साड़ियां वितरित कीं। इससे पहले उन्होंने मुख्य अतिथि मधुलिका यादव को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मेलन का संचालन भोला यादव ने किया। इस मौके पर सचिन यादव ने महिलाओं को तमाम जानकारियां दीं। अनूप पालीवाल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें