फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का बोलेरो सवार युवकों ने किया अपहरण

Wed, 23 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
kidnapp - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सहेलियाें के साथ बाजार से घर लौटते समय बोलेरो सवार युवक सरेशाम किशोरी को गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



थाना मेरापुर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मंगलवार शाम अपने गांव की दो सहेलियों के साथ बाजार गई थी। वहां से शाम करीब 4 बजे वह वापस लौट रही थी। जब वह अपने गांव से कुछ दूरी पर पहुंची तो उसी समय बोलेरो पर सवार चार युवकों ने गाड़ी को सामने लाकर रोक दिया। इस दौरान युवकों ने किशोरी को पकड़ा और उसे जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए।

इस दौरान किशोरी के सहेलियाें ने शोर मचाया। आसपास किसी के न होने पर वह लोग भाग गए। सहेलियों ने इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी की। किशोरी के परिजनों ने बताया कि सहेलियों ने इसका विरोध किया तो वह लोग धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसओ सुशील कुमार ने बताया कि किशोरी 15 नवंबर को युवक के साथ भाग चुकी है। इस पर परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। किशोरी को पकड़ने की गुहार लगाई थी। इस पर किशोरी को 18 नवंबर को पकड़ लिया और परिजनों के हवाले कर दिया था। उन्हाेंने बताया कि किशोरी का अपहरण नहीं हुआ। वह प्रेमी के साथ गई है। उन्हाेंने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें