उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मेजर एसडी सिंह पीजी कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंधक, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व डॉक्टर समेत नौ लोग बच्चा गायब करने के आरोप में फंस गए हैं। पीड़ित की अर्जी पर सीजेएम ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी गौतम ने हॉस्पिटल के प्रबंधक, डॉ. अनीता रंजन (निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख), बीएस यादव, तीन अज्ञात डॉक्टर व तीन अज्ञात सहयोगी स्टाफ के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें कहा कि पत्नी रेनू गर्भवती थी। बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भाऊपुर बेवर रोड फतेहगढ़ में जाकर उसका अल्ट्रासाउंड कराया था।
इसमें डॉक्टरों ने जुड़वा बच्चों के होने की रिपोर्ट दी थी। 29 दिसंबर 2020 को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को 30 दिसंबर को दिन में तीन बजे भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर दो बच्चे होने की बात कहकर तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी। भतीजे ने फार्म पर हस्ताक्षर किए।