फर्रुखाबाद में कायमगंज तहसील क्षेत्र के एसडीएम समेत दो के खिलाफ ग्रामीण ने सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें जमीन बंटवारे के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने, मारपीट करने, एक लाख रुपये मांगने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
कायमगंज कोतवाली के गांव नुनवारा निवासी अनवर जमाल खां उर्फ चांदमियां ने कायमगंज के एसडीएम नरेंद्र सिंह, उनके कर्मचारी अंकित कुमार के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। इसमें कहा कि कंपिल क्षेत्र के गांव कुंवरपुर ईमलाक में पिता की जमीन है।