फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वसूली के मामले में मेडिकल बोर्ड भंग, कमेटी से होगी जांच

Fri, 02 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवनियुक्त न्यायालय कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण में की गई वसूली के मामले में सीएमओ ने मेडिकल बोर्ड भंग कर दिया। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। मेडिकल परीक्षण के लिए नये बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय इलाहाबाद से नियुक्त ग्रुप सी के 27 व ग्रुप डी के 44 कर्मचारियों की तैनाती से पहले उनका पैनल से डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। परीक्षण के नाम पर नवनियुक्त कर्मचारियों से वसूली की गई। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि वसूली के मामले में उन्होंने मेडिकल बोर्ड भंग कर बोर्ड में शामिल एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया व डॉ.सुमित शाक्य के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसके साथ ही नए बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें एसीएमओ डॉ.यूसी वर्मा, डिप्टी सीएमओ प्रभात वर्मा, एआरओ हरिमोहन कटियार व डॉ.श्वेता सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव के पास से स्टोर का चार्ज हटाकर डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर को दिया जाएगा। वसूली में मुख्य भूमिका निभाने वाले श्रम विभाग के फार्मासिस्ट महेश वर्मा को स्वास्थ्य विभाग से वापस कर दिया गया है। उन्होंने फार्मासिस्ट के निलंबन की संस्तुति कर श्रम विभाग को पत्र भेजा है। अब आने वाले नवनियुक्त कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण नए बोर्ड के डॉक्टरों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें