जहानगंज। बिजली विभाग के अवर अभियंता नीरज कुमार ने जहानगंज थाने में गंभीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि बुधवार को उनके सीयूजी मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से फोन आया। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बिल के बारे में पूछा। जब उससे बिल संयोजन नंबर मांगा, तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने अपना नाम गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी गंभीर सिंह बताया और कहा कि जिस दिन मिल जाओगे जान से मार देगें। अवर अभियंता ने बताया कि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होने पर फोन करने वाले व्यक्ति की ही जिम्मेदारी होगी। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।