फोटो-6 मेडिकल एजेंसी पर दवाएं सीज करने के बाद खड़े औषधि निरीक्षक। स्रोत : स्वयं
फर्रुखाबाद। औषधि निरीक्षक ने मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया तो वह मौके पर नहीं मिली। खोजबीन में दूसरे मोहल्ले में मेडिकल एजेंसी चलते पाए जाने पर उन्होंने एक लाख की दवाएं सील कर दीं। चार दवाओं के नमूने भी लिए।
शासन के निर्देश पर दवाओं के थोक लाइसेंस के सत्यापन का अभियान चल रहा है। औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश द्विवेदी शहर के मोहल्ला हरभगत स्थित संजय मेडिकल एजेंसीज का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर मेडिकल एजेंसी नहीं मिली। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला दूसरे स्थान पर मेडिकल एजेंसी चल रही है। सत्यापन के दौरान मोहल्ला सेनापति में मेडिकल स्टोर चलता मिला। उन्होंने जांच के दौरान एक लाख रुपये की दवाएं सील कर दीं। चार दवाओं लेजर फोर्ट, मिसफ्री, फ्लॉक्स व लार्जी-500 के नमूने लिए। औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश द्विवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो मेडिकल स्टोर नियमानुसार संचालित नहीं हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।