फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा 14 को, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उप्र लोक सेवा आयोग की देखरेख में राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा के लिए डीएम ने 14 परीक्षा केंद्र बना दिए हैं। इन पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी है। रविवार को होने वाली परीक्षा में अधिकारी एक दिन पहले से तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में 14 जून को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज, कनोजिया बालिका इंटर कॉलेज, महावीर इंटर कॉलेज, एमआईसी, एनएकेपी बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी फर्रुखाबाद, जीआईसी फतेहगढ़, रामानंद बालिका इंटर कॉलेज, जीटीआई भोलेपुर, जीजीआईसी फतेहगढ़, बद्रीविशाल डिग्री कॉलेज, एनएकेपी पीजी कॉलेज और डीएन पीजी कॉलेज में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा होगी। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह जारी आदेश में कहा कि सभी केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। यह अधिकारी शनिवार और रविवार दो दिन व्यवस्थाएं देखेंगे। पांच स्टेटिक और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिजर्व में रखा गया है। ड्यूटी कर्मियों को बिना परिचय पत्र घुसने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें