फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का भोजन मास्साब घर उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। संविलियन विद्यालय नगला हूसा में पंजीकृत 607 बच्चों के लिए हाट शाखा केंद्र से खाद्यान्न का उठान करने के बाद बच्चों को नहीं बांटा गया। यह मामला जांच में खुलकर सामने आया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय नगला हूसा में कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत 607 बच्चों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत खाद्यान्न दिया जाना था। कोटेदार के यहां से खाद्यान्न लेने के लिए अभिभावकों को प्राधिकार पत्र भी दिए गए। अभिभावक जब कोटेदार अनिल कुमार के पास गए तो उन्होंने खाद्यान्न देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक हाट शाखा केंद्र से पहले ही उठा चुके हैं।
इस प्रकरण को अमर उजाला ने 9 जून के अंक में 55 क्विंटल खाद्यान्न डकारने का आरोप शीर्षक से प्रकाशित किया था। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कराई तो इसका पता चला। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक ने जांच कर आख्या डीएसओ को दी। डीएसओ जीवेश कुमार मौर्य ने रिपोर्ट बीएसए लालजी यादव को भेजी है। इसमें कहा कि 607 बच्चों के लिए 18.48 क्विंटल गेहूं और 36.96 क्विंटल चावल का उठान 18 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने हाट शाखा केंद्र से किया था। वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने बच्चों को खाद्यान्न नहीं बांटा। इससे प्राधिकार पत्र लेकर अभिभावकों को कोटेदार लौटा दिया। डीएसओ ने रिपोर्ट में कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें