कमालगंज। दो-तिहाई सदस्यों का कोरम पूरा न होने से चार्ज न ले पाने वाले 32 ग्राम प्रधानों को शुक्रवार को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही रिक्त पदों पर निर्वाचित 363 ग्राम पंचायत सदस्य भी शपथ लेंगे।
ब्लाक कार्यालय सभागार से खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में मौजूद प्रधानों व सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। बीडीओ राजेश बघेल ने बताया कि ग्राम प्रधानों के साथ ही 363 नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है।
रामपुर माझगांव, गगनी, गदनपुर तुर्रा, पूरनपुर, रजीपुर, चंदनपुर, देवरान गढ़िया, शेरपुर सराय, मकरंदनगर बसहा, बझेरा मालिकपट्टी, माडल शंकरपुर, न्यामतपुर ठाकुरान, लौआ नगला मानपट्टी, पंजूखिरिया, रसीदपुर, नगरिया गहलवारान, गदनपुर देवराजपुर, नगरिया देवधरापुर, चुनूपुर गढ़िया, मूसाखिरिया, चौकी महमदपुर, मेदा श्यामपुर, रतनपुर, नगरिया, रायपुर, ऊगरपुर सुलतानपट्टी, दुर्गुपुर, ईशेपुर, महोई, सितौली, महरूपुर खार व भूलनपुर चिरपुरा