फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती व मुलायम को नोट बंद होने का मलाल : सुनील

Sun, 13 Nov 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
bjp logo
विज्ञापन
प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज कायम है। अब परिवर्तन होना चाहिए।  युवा भ्रष्टाचार की लड़ाई में भाजपा का साथ दें। 500 व 1000 के नोट बंद होने का सबसे ज्यादा मलाल मायावती और मुलायम सिंह को है। ये बातें भाजपा के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कही।  बद्री विशाल डिग्री कालेज में रविवार को आयोजित भाजपा के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा की पांच नवंबर से परिवर्तन यात्राएं व सम्मेलन शुरू हुए हैं। दिसंबर तक यह कार्यक्रम चलेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान 800 बड़ी सभाएं होंगी। कहा कि यूपी का युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जा रहा है। इसीलिए यूपी पिछड़ रहा है। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने रुद्राक्ष की माला पहनी, गंगा की आरती की और झाड़ू लगाई। यही नहीं 500 व 1000 के नोट बंद करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया। उनके इस फैसले से सबसे ज्यादा मुलायम सिंह व मायावती को परेशानी हो रही है। क्योंकि इन्हीं के पास कालेधन की कमाई है।

आर्थिक संकट केवल मायावती व मुलायम सिंह के लिए ही है। यूपी का विकास तभी होगा, जब भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह व भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में डा. भूदेव राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर  शिवसिंह भारती प्रदेश मंत्री भाजयुमो, सम्मेलन प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विकास दुबे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश, मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, डा. भूदेव राजपूत, सर्वेश अंबेडकर, मिथलेश अग्रवाल, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, महामंत्री विमल कटियार, जितेंद्र राठौर, मुकेश राठौर, प्रबल त्रिपाठी और अचल सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें