फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर शिक्षकों को मनोनीत किया गया। एमआईसी के मयंक रस्तोगी को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रस्तोगी इंटर कॉलेज में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने कहा कि आगरा में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में जिले के प्रत्येक कॉलेज से दो-दो शिक्षकों को प्रतिभाग करना है। कहा कि इसके लिए विशेष अवकाश और प्रतिभाग प्रमाण पत्र भी मिलेगा। एमआईसी के मयंक रस्तोगी को सर्वसम्मति से संगठन का संयुक्त मंत्री घोषित किया गया।
जनपदीय कार्यकारिणी में रस्तोगी कॉलेज में राकेश कुमार, सुधाकर चतुर्वेदी, संदीप कुमार यादव, डाॅ. संजीव त्रिवेदी, डाॅ. प्रभात कुमार दीक्षित, अमिताभ सिंह, आशुतोष पांडेय आदि को शामिल किया गया है।