फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छह घंटा में प्रसूता की जा रही छुट्टी, दवा भी बाजार की, ऊपर से वसूली

Fri, 23 Jun 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सीएचसी में भर्ती होने वाली प्रसूताओं की छह घंटे में ही छुट्टी की जा रही है। प्रसूताओं के लिए दवाएं भी बाजार से मंगाने के साथ ही उनसे वसूली भी हो रही है। प्रसूता को अस्पताल से नाश्ता व भोजन भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

सुरक्षित प्रसव कराने के लिए सरकार जननी सुरक्षा योजना के तहत करोड़ों रुपये बजट दे रही है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार सरकारी योजना का लाभ प्रसूताओं तक पहुंचने ही नहीं दे रहे। शासन से आदेश हैं कि प्रसूता को अस्पताल में 48 से 72 घंटे तक रोककर उन्हें नि:शुल्क दवाओं के साथ सुबह नाश्ता, दोपहर व शाम को भोजन नि:शुल्क दिया जाए। जबकि सीएचसी में शासन की मंशा के विपरीत काम किए जा रहे हैं। यहां प्रसूताओं को भोजन व नाश्ता तो दूर की बात, प्रसव के लिए दवाएं भी बाजार से मंगवाई जा रही हैं।
सुरक्षित प्रसव के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी सुविधा शुल्क अलग से वसूल रहे हैं। गुरुवार को फतेहगढ़ से सटे गांव नरायनपुर निवसी प्रसूता पूजा महिला वार्ड में भर्ती मिलीं। उन्हें सुबह 6.45 बजे भर्ती कराया गया। जबकि गांव पहाड़पुर निवासी प्रसूता सीमा सुबह 9 बजे भर्ती हुईं। तीमारदारों ने बताया कि प्रसव के लिए भोजन, नाश्ता तो दूर की बात दवा भी बाजार से खरीदकर लानी पड़ी। सीमा की जेठानी संतोषी देवी व अन्य परिजन फर्श पर बैठकर खाना खा रहे थे। उन्होंने बताया कि दवाई बाजार से मंगाने के बाद उनसे प्रसव कराने का खर्चा मांगा जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल कर्मी चुप्पी साध गए। वहीं अस्पताल में संचालित कैंटीन में भी ताला पड़ा होने से तीमारदारों ने भोजन व नाश्ते के लिए होटलों का सहारा लिया।
विज्ञापन


सीएचसी में बुधवार रात 8 बजे के बाद भर्ती हुईं 6 प्रसूताओं की गुरुवार सुबह 8 बजे तक अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। जबकि प्रसूता को अस्पताल में 48 से 72 घंटे तक डॉक्टर की देखरेख में रखने के आदेश हैं। हालात यह हैं कि गांव कुबेरपुर निवासी पूजा रात 10 बजे व गांव रौकरी निवासी पूनम रात 12 बजे भर्ती हुईं। प्रसव के बाद दोनों की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें