फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार्ज नहीं लेने पर दीवान निलंबित

Fri, 23 Jun 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी अशोक कुमार मीणा ने तीम माह पहले फतेहगढ़ कोतवाली में पुलिस लाइन से दीवान इकबाल अहमद की तैनाती की थी। यहां तैनात दीवान मुन्नूलाल का गाजियाबाद तबादला हो गया था। दीवान मुन्नूलाल गाजियाबाद से चार्ज देने के लिए फतेहगढ़ कोतवाली में कई दिनों से डेरा डाले हुए थे। उसके बाद भी इकबाल अहमद चार्ज नहीं ले रहे थे। बुधवार को इकबाल अहमद एसपी अशोक कुमार मीणा के सामने पेश हुए और बताया कि वह हमेशा पुलिस लाइन में तैनात रहे। थाने का काम नहीं जानते है। एसपी ने दीवान की बात सुनने के बाद भी चार्ज लेने के आदेश दिए। अनुपालन नहीं करने पर गुरुवार को एसपी ने दीवान को निलंबित कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें