फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर ने नाना और नाती को रौंदा

Sat, 14 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
विज्ञापन
बाइक से फतेहगढ़ स्थित कैंटीन आते समय नीलगाय की चपेट में आने से बाइक चालक नाती व सवार नाना सड़क पर गिर पड़े। इस बीच लोडर दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। इसमें नाती की मौके पर जबकि पूर्व सैनिक नाना की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर दोपहर को पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
विज्ञापन


मैनपुरी थाना एलाऊ के गांव पहाड़पुर निवासी पूर्व सैनिक बंगालीराम दिवाकर (65) शनिवार को अपनी बेटी के बेटे अंकित (18) के साथ बाइक से फतेहगढ़ स्थित सेना की कैंटीन से सामान लेने आ रहे थे। अंकित हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। यह लोग जब इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित हरियाली मार्केट के पास से गुजर रहे थे तभी सामने नीलगाय आ जाने से दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को रौंद दिया।

अंकित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बंगालीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे में अंकित का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर एंबुलेंस से बंगालीराम और अंकित के शव को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां बंगालीराम को भर्ती कर लिया गया। कुछ समय बाद बंगालीराम की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


एंबुलेंस  चालक ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल नंबरों पर घरवालों को सूचना दी। दोपहर बाद दोनों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शवों को देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें