फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए 48 लाख मतपत्रों का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के लिए शनिवार को करीब 48 लाख से अधिक मतपत्रों का वितरण किया गया। देर रात तक वितरण कार्य चलता रहा। रविवार को बूथवार मतपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 29 अप्रैल को जिले में मतदान होगा। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के 30, बीडीसी के 722, प्रधान के 594 व ग्राम पंचायत सदस्य के 7316 पदों के लिए मतदान होगा। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के 11 लाख 77 हजार 904 मतदान अपना वोट डालकर करेंगे। चुनाव मतपत्र प्रभारी एसओसी राजेश त्रिपाठी ने शाम को ब्लाक वार मतपत्रों का मांग पत्र लिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों को पदों के अनुसार मतपत्रों का वितरण किया गया। कुछ आरओ अस्वस्थ होने की वजह से नहीं पहुंचे। इससे उन्होंने अपने विभाग के कर्मचारी को भेजा।
राजेपुर ब्लाक के बीडीसी पद के लिए आरओ अधिशासी अभियंता नलकूप मतपत्र लेने नहीं पहुंच सके। सहायक अभियंता बेंचनलाल यादव ने बताया कि अधिशासी अभियंता अस्वस्थ होने की वजह से अवकाश पर हैं। चुनाव मतपत्र प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने देर शाम बताया कि मतपत्र वितरण चल रहा है। करीब 48 लाख मतपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला ने बताया कि रविवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मतगणना कर्मियों को ड्यूटी वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे संबंधित विभाग व बैंक अपने कर्मचारियों की मतगणना ड्यूटी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें