फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री का शव ट्रैक पर मिला

Thu, 11 Aug 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री का शव कायमगंज स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन की पश्चिमी केविन की तरफ  चीनी रोड स्थित एसडीएम आवास से कुछ दूरी पर युवक के शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने रेलवे कर्मियों के जरिए सहायक स्टेशन मास्टर को दी। तलाशी में जेब से मिले कागज व मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान मुडौल निवासी चंद्रमोहन के रूप में हुई।
विज्ञापन


उसके पास दिल्ली से फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट भी मिला। इधर जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और शव को देखते ही रो पडे। परिवारीजनों ने बताया कि चन्द्रमोहन उर्फ  चंदन है पिछले पांच साल से दिल्ली में राजमिस्
विज्ञापन

त्री का कार्य करता है। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके छह वर्ष की एक बच्ची हैं  उसकी पत्नी रूबी है।

जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें