थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी के रहने वाले ओमकैलाश (38) पुत्र गयादीन राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह काम करके अपने घर बिल्सड़ी वापस जा रहे थे। नागा सैय्यद के पास बाइक फिसलने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के सीताराम ने उसके परिजनों को टेलीफोन पर सूचना दी। परिजन ओमकैलाश को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए डाक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
उधर, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी प्रवीन पुत्र रामकिशोर शनिवार की शाम फर्रुखाबाद से बाजार कर वापस घर लौट रहा था। जब वह नासा नाला के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रही कार की चपेट में उसी समय सामने से आ रही कार की चपेट में आकर वह घायल हो गए। उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला हरदोई थाना सांडी क्षेत्र के गांव छतरऊ निवासी सुनील पुत्र सर्वेश कुमार ने बहन किरन देवी की शादी चंद्रपाल निवासी हुसैनपुर तराई थाना शमसाबाद के साथ की थी। शुक्रवार शाम किरन देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सुनील कुमार शनिवार को बहन की ससुराल पहुंचे। उन्हें पता चला कि बहन के शव का पोस्टमार्टम होने जिला मुख्यालय गया है।
इस पर सुनील बाइक से पोस्टमार्टम हाउस जा रहे थे। इस दुर्घटना में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले में अभी कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।