फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज(ब्यूरो)। राजमिस्त्री का काम करके घर जा रहे अधेड़ की कोल्ड स्टोरेज के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर राव साहब निवासी वीर सिंह (55) पुत्र घुरई वर्मा राजमिस्त्री का काम करते हैं। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह काम करके घर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव नारायनपुर गढ़िया स्थित कोल्ड स्टोरेज से आलू लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह दूर जाकर सड़क पर गिरे। ट्रैक्टर ट्राली का चालक ट्रैक्टर मौके से भगा ले गया। ग्रामीणों ने घायल को देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से संबंधित ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी करने की कोशिश की। ट्रैक्टर के संबंध में जहानगंज थाना पुलिस को भी अवगत कराया गया। पुलिस शव अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज लेकर पहुंची। वीर सिंह के दो पुत्र रोहित व सुमित हैं। वीर सिंह की पत्नी की करीब बीस वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें