फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर घेर शामू खां से उठे 72 ताबूत

विज्ञापन
फतेहगढ़ में चेहल्लुम का निकलता जुलूस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शहर में चेहल्लुम का जुलूस घेर शामू खां से 72 ताबूतों के साथ उठाया गया। इसके बाद मजलिस और लंगर का आयोजन किया गया। घेरशामू खां निवास शब्बन हुसैन के घर से तमाम लोगों ने 72 ताबूतों को कंधा देकर जुलूस निकाला। जुलूस मोहल्ले में ही स्थित नफीस हुसैन के इमामबाड़ा तक गया।
विज्ञापन

इसके बाद मोहम्मद आफताह हुसैन के अहाते में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें इमाम हुसैन के बारे में विस्तार से बताया। वहीं लंगर का आयोजन भी हुआ। मुनब्बर हुसैन, वारिस हुसैन, नवाब हुसैन, जावेद हुसैन समेत कौम के तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। फतेहगढ़ में चेहल्लुम कमेटी की देखरेख में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया।
मजलिस का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष अबरार हुसैन, शफीक अहमद, रफीक अहमद, पप्पन मियां, रईस हैदर, आबिद खान, एजाज अली, मैफूज हुसैन, अफजल हुसैन, जमील अब्बासी, वहीद खां, सत्तार हुसैन, सलीम अहमद, शमशाद खां, असलम, जाफर हुसैन, मोहम्मद रफीक, नसीम अहमद आदि थे।
विज्ञापन

पक्केपुल से आज निकलेगा जुलूस
शहर के पक्के पुल स्थित मीर साहब की आढ़त से चेहल्लुम जुलूस रविवार सुबह 11 बजे निकलेगा। जुलूस कर्बला तक जाएगा। इसमें रास्तों में मातम भी होगा। कर्बला में मजलिस और लंगर का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें