फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नकाबपोश महिलाओं ने घर में घुसकर महिला को बेहोश कर लूटे जेवर

विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती बेहोश महिला रुबीना।
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर जदीद गांव में शुक्रवार सुबह चार नकाबपोश महिलाओं ने घर में घुसकर अकेली महिला को नशीली दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर लूटकर आरोपी फरार हो गईं। वारदात से गांव में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के अनुसार, अरशद की पत्नी रुबीना (32) घर में अकेली थीं। बच्चे बाहर खेल रहे थे और सास मुखतरी बेगम पानी भरने पड़ोस में गई थीं। इसी दौरान चार महिलाएं घर में दाखिल हुईं और रुबीना को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
इसके बाद अलमारी से दो जोड़ी झुमकी, एक हार, तोड़ियां, अंगूठी समेत अन्य कीमती जेवर निकाल लिए। आरोपी महिलाएं केले के खेतों की ओर होकर भाग गईं। कुछ देर बाद सास घर लौटीं तो बहू को बेहोश पाया और पड़ोसियों की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज जारी है।
विज्ञापन

सूचना पर एसएसआई सुरजीत सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना पूरी योजना के साथ अंजाम दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें