फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीकॉम बनने की चाह में रिंग में जूझ रहीं मुक्केबाज

Sat, 03 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रिंग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर मुक्के बरसाती बाक्सर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
19वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। फाइनल में पहुंचने के लिए मुक्केबाजों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए स्टेडियम में भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन



शनिवार को 54 किलोग्राम भार वर्ग की सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर मंडल की चाइना यादव ने मुरादाबाद की अंजली सिंह को, इलाहाबाद की नाहिद अंसारी ने मेरठ की वैशाली को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी।

57 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में मेरठ की आंचल ने बनारस की राधिका कनौडिया को, आगरा की मंजेश ने कानपुर की फिजा बानो को पटकनी दी। 60 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में अलीगढ़ की कल्पना ने बनारस की नाजिया अख्तर को, मुरादाबाद की सद्भावना सुमन ने लखनऊ को आरती चौरसिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


64 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में अलीगढ़ की नेहा कुमारी ने कानपुर की रूपाली मिश्रा को, इलाहाबाद की आंचल गर्ग ने बरेली की अंजली प्रजापति को, 75 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में बनारस की प्रियांजलि रोढे़ ने कानपुर की अलीबा नफीस को हराया। 81 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में आगरा की आशा कुमारी ने मेरठ की अन्या रावत को मात दी।

48 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में आगरा की मानसी शर्मा ने मेरठ की शिल्पा बालियान को, मुरादाबाद की प्रगति ने सहारनपुर की कनिका चौधरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र पांडेय, संजीव कटियार, उमेश गुप्ता, अरुण शर्मा, शशि प्रकाश, संजय गुप्ता, मोहम्मद मुजफ्फर, अमर नारायण त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार, अभय कुमार, मोहम्मद निसार खां, सोमेश दुबे, प्रबल पाठक और अश्विनी शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें