फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Wed, 03 Dec 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ा कछपुरा मदनपुर में मंगलवार देर शाम को एक विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया पर तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

गांव बड़ा कछपुरा मदनपुर निवासी प्रशांत कुमार शाक्य की शादी 15 अप्रैल 2025 को कन्नौज के गुरसहायगंज के गांव रजलामई निवासी अनिल कुमार की पुत्री शालिनी (21) के साथ हुई थी। दो दिसंबर को शालिनी के ससुर सुरेश राज मिस्त्री का काम करने गए थे। प्रशांत दावत खाने गया था, घर पर शालिनी थी।
सास रेशमा देवी गांव में ही अपने पुराने मकान में थीं। देर शाम को वह वापस घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। मुख्य दरवाजे में लगी जाली से देखा तो शालिनी का शव बरामदे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका था। ग्रामीण ने मामले की सूचना यूपी 112 पर दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने छत के रास्ते आंगन में उतरने के बाद गेट को खोला। जानकारी मिलने रात को मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। लोगों के समझाने पर वह शांत हो गए और चले गए। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें