फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे भाई ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। सीओ सिटी ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव गुचलियाई निवासी मनोज यादव की पत्नी प्रीती (24) का शव शनिवार देर रात घर में रखी लोहे की सीढ़ी में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मनोज खेत से ट्रैक्टर पर गन्ना लदवाने गया था। सवा साल की बेटी मोहिनी रोने लगी, तो पड़ोसियों ने घर में झांका। सूचना पर मनोज भी घर पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने इसकी जानकारी हरदोई के थाना अरवन के गांव कैथनपुरवा स्थित ससुराल में दी। इस पर प्रीती का भाई रजनीश कुमार घर पहुंच गया। उसकी सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह शव कब्जे में ले लिया।
सीओ सिटी राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर जेपी शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच पड़ताल की। तहसीलदार राजू कुमार ने अपनी देखरेख में शव का पंचनामा भरवाया। मृतका के भाई रजनीश ने परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
हालांकि उसने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताय कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष की तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मासूम की चारपाई पर मिले पापे
मासूम बेटी जिस चारपाई पर बैठी थी, वहां पापे (रस) रखे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना से पहले बेटी को चुप रखने के लिए पापे दे दिए होंगे।
भांजे-भांजी को मिले उनका हक
रजनीश यादव ने बताया कि बहन को उसकी सास और जेेठानी परेशान करते थे। बहनोई ने अलग मकान भी बनवाया था। फिलहाल कोई खास दिक्कत नहीं थी। कुछ दिन पहले ही वह यहां आई थी। सवा दो साल का भांजा उचित यादव अभी नाना के पास ही है। वह चाहता है कि दोनों बच्चों को उनका हक मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें