फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत पर नौकर को खाना देने गई विवाहिता घर नहीं लौटी। सुबह उसका शव एक खेत में खड़े पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। दिव्यांग पिता ने एक पड़ोसी गांव के युवक पर हत्या की आशंका जताई है। विवाहिता का मोबाइल भी युवक ने ही छीन लिया है। सीओ सिटी व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव जनैया सठैया निवासी दिव्यांग अजयवीर राजपूत की पुत्री स्वाति (24) का करीब पांच साल पहले नवाबगंज क्षेत्र में विवाह हुआ था। वह कुछ महीने पहले ही मायके आई थी। वह शनिवार देर रात ट्यूबवेल पर रह रहे नौकर को खाना देने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर ओमपाल के खेत में पेड़ पर दुपट्टा के सहारे उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सीओ सिटी प्रदीप सिंह के अलावा फाेरेंसिक टीम ने जांच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता अजयवीर ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह काम से बाहर गया था। इसीलिए पुत्री खाना देने गई थी। पड़ोसी गांव नगला समई का एक युवक कई महीने से स्वाति से शादी करने का दबाव बना रहा था। स्वाति का मोबाइल भी उसने छीन लिया। उसी युवक ने हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्वाति चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। प्रीती, संगम, दीपाली, भाई अभिषेक, राजन और मां प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें