फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विवाहिता की मौत, मायके वाले बोले-हत्या की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-09, मोहल्ला बगिया में महिला के शव का पंचनामा भरती पुलिस,संवाद
विज्ञापन




फोटो-10,फाइल फोटो किरन,स्रोत:परिजन
- कस्बे के मोहल्ला बगिया मंगूलाल में घटना
संवाद न्यूज एजेंसी।

कायमगंज। नगर के मोहल्ला बगिया मंगूलाल में बुधवार सुबह 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चार बजे सुबह किरन देवी पत्नी विठ्ठल मिश्रा का शव उनके कमरे में रोशनदान से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है।


जनपद एटा थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के दरियावगंज निवासी वेदप्रकाश की पुत्री किरन की शादी जनवरी 2020 में मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी विठ्ठल मिश्रा से हुई थी। दंपती का तीन वर्षीय बेटा सूर्यांश है। मृतका के भाई हर्षित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन को आए दिन प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि किरन ने फंदा लगा लिया। जब वे अपने पिता वेदप्रकाश व अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव फंदे से लटका हुआ था और पैर जमीन से टिके हुए थे। इससे उन्होंने बहन की हत्या की आशंका जताई। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा पुलिस टीम व फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें