फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांपत्य बंधन में बंधे 24 जोड़े

Sun, 26 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सक्सेना वैश्य समाज की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह एवं परिचय सम्मेलन में 24 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे। समाज के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। संासद मुकेश राजपूत ने भी जोड़ों के सुखद भविष्य की कामनाएं कीं।
विज्ञापन

 
रविवार को पांचाल घाट स्थित शीतगृह में सक्सेना वैश्य समाज महासभा की ओर से 19वां सामूहिक विवाह समारोह एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग मंडप बनाए गए थे। पंडित वेदप्रकाश शास्त्री ने विधि-विधान के साथ 24 जोड़ों को अग्नि के सात फेरे दिलवाए।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राधाकृष्ण सक्सेना के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री रामनरेश सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय कुमार और प्रदेश संगठन मंत्री मुन्नूलाल सक्सेना ने भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। संासद मुकेश राजपूत ने कहा कि ऐसे आयोजन सराहनीय हैं।
विज्ञापन


कन्याओं को भेंट स्वरूप उपहार भी दिए गए। वर व कन्या पक्ष के लोगों को भोजन भी कराया गया। राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि 27 अप्रैल को भी शादियां करवाई जाएंगी। 40 जोड़ों की शादियां करवाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर दाताराम, विनोद सक्सेना, नीरज सक्सेना, सूर्यप्रकाश सक्सेना, गंगाराम सक्सेना, विनोद कुमार, दाताराम सक्सेना, विनोद सक्सेना, सूर्यप्रकाश सक्सेना, दिनेशचंद्र सक्ेसना और राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें